
श्रीमती सीतामनी सोनकर
अध्यक्ष
नगर पंचायत, गौरा बादशाहपुर

डॉ अनुपम सिंह
अधिशासी अधिकारी
नगर पंचायत, गौरा बादशाहपुर
महत्वपूर्ण सूत्र
हमारे बारे में
गौरा बादशाहपुर उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी मण्डल के जौनपुर जिले में गोमती नदी के किनारे बसा हुआ एक शहर है। गौरा बादशाहपुर जिला मुख्यालय जौनपुर से 15 कि॰मी॰ पूर्व मे तथा वाराणसी से 65 कि॰मी॰ दक्षिण पर अवस्थित है | यह नगर पंचायत जाफराबाद विधानसभा क्षेत्र मे है, तथा यहाँ तहसील मुख्यालय भी है । नगर पंचायत गौरा बादशाहपुर 15 वार्डो में विभक्त है | वर्तमान में इस नगर की जनसख्या 25,383 आनुमानिक ( जनसख्या वर्ष 2011 के अनुसार ) है | इस नगर का क्षेत्रफल 14.7 (GI सर्वे के अनुसार) वर्ग किलोमीटर है | यहाँ पर 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर की सीमा से लगा हुआ, 1 शिव मंदिर सखैला वार्ड नंबर 3 में तथा एक कोतवाली भी नगर में स्थित है | नगर पंचायत गौरा बादशाहपुर में एक डाकघर भी है जिसका पिन कोड 222133 है | इस शहर की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यहाँ गोमती नदी बहती है जो यहाँ की मिट्टी को उपजाऊ बनाती है।
नगर पंचायत के विकास की संक्षिप्त विवरण:
1 : शिक्षा - नगर पंचायत गौरा बादशाहपुर सीमान्तर्गत 14 प्राथमिक विद्यालय, ग्रामोदय इण्टर कॉलेज, प्रसाद बालिका इण्टर कॉलेज- गोला वार्ड नंबर-8 में, महर्षि दयानन्द सरस्वती वार्ड नंबर-8, पैरामेडिकल, पालीटेक्निक और फार्मेसी कॉलेज वार्ड नंबर-3 और वार्ड नंबर-14, आर्य समाज स्कुल तथा राजकीय महिला डिग्री कॉलेज नगर में अवस्थित है |
1 : स्वास्थ्य - इस नगर में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 1 सामुदायिक और 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर सीमा से लगा हुआ है |
1 : सफाई व्यवस्था - नगर पंचायत गौरा बादशाहपुर में पूरे नगर की सफाई 2 चक्र में की जाती है | प्रथम चक्र में प्रातः 6:00 बजे से पूर्वान्ह 10:00 बजे तक एवं द्वितीय चक्र में अपरान्ह 2:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक होती है | सफाई व्यवस्था के लिए 4 हाइड्रोलिक ट्रैक्टर, 5 टेम्पो तथा 25 कूड़ा हाथगाड़ी बिधमान है .... Read More
संपर्क सूत्र
ईमेल- : npgaurabadshahpur@gmail.com
वेबसाइट- : www.gaurabadshahpur.in
गूगल मैप
गैलरी
















हमारा लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने शहरी भारत को रहन-सहन, परिवहन और अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के इरादे से स्मार्ट सिटीज जैसी योजनाएं बनाई हैं|
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलायी गयी एक स्वच्छता मिशन है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वें जन्मदिन के अवसर पर भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था|
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
जो सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता, विशेष रूप से गरीब और वंचित सुधार होगा शहरों में सुविधाओं परिवारों को बुनियादी सेवाएं (जैसे जल आपूर्ति, सीवरेज, शहरी परिवहन) प्रदान करने और निर्माण के लिए एक राष्ट्रीय प्राथमिकता है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें