हमारे बारे में
गौरा बादशाहपुर उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी मण्डल के जौनपुर जिले में गोमती नदी के किनारे बसा हुआ एक शहर है। गौरा बादशाहपुर जिला मुख्यालय जौनपुर से 15 कि॰मी॰ पूर्व मे तथा वाराणसी से 65 कि॰मी॰ दक्षिण पर अवस्थित है | यह नगर पंचायत जाफराबाद विधानसभा क्षेत्र मे है, तथा यहाँ तहसील मुख्यालय भी है । नगर पंचायत गौरा बादशाहपुर 15 वार्डो में विभक्त है | वर्तमान में इस नगर की जनसख्या 25,383 आनुमानिक ( जनसख्या वर्ष 2011 के अनुसार ) है | इस नगर का क्षेत्रफल 14.7 (GI सर्वे के अनुसार) वर्ग किलोमीटर है | यहाँ पर 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर की सीमा से लगा हुआ, 1 शिव मंदिर सखैला वार्ड नंबर 3 में तथा एक कोतवाली भी नगर में स्थित है | नगर पंचायत गौरा बादशाहपुर में एक डाकघर भी है जिसका पिन कोड 222133 है | इस शहर की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यहाँ गोमती नदी बहती है जो यहाँ की मिट्टी को उपजाऊ बनाती है।
नगर पंचायत के विकास की संक्षिप्त विवरण:
1 : शिक्षा - नगर पंचायत गौरा बादशाहपुर सीमान्तर्गत 14 प्राथमिक विद्यालय, ग्रामोदय इण्टर कॉलेज, प्रसाद बालिका इण्टर कॉलेज- गोला वार्ड नंबर-8 में, महर्षि दयानन्द सरस्वती वार्ड नंबर-8, पैरामेडिकल, पालीटेक्निक और फार्मेसी कॉलेज वार्ड नंबर-3 और वार्ड नंबर-14, आर्य समाज स्कुल तथा राजकीय महिला डिग्री कॉलेज नगर में अवस्थित है |
2 : स्वास्थ्य - इस नगर में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 1 सामुदायिक और 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर सीमा से लगा हुआ है |
3 : सफाई व्यवस्था - नगर पंचायत गौरा बादशाहपुर में पूरे नगर की सफाई 2 चक्र में की जाती है | प्रथम चक्र में प्रातः 6:00 बजे से पूर्वान्ह 10:00 बजे तक एवं द्वितीय चक्र में अपरान्ह 2:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक होती है | सफाई व्यवस्था के लिए 4 हाइड्रोलिक ट्रैक्टर, 5 टेम्पो तथा 25 कूड़ा हाथगाड़ी बिधमान है | नालियों में प्रतिदिन कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाता है |
4 : पेय जल - नगर पंचायत गौरा बादशाहपुर में पेयजल के लिए उचित व्यवस्था किया जा रहा है
5 : सड़क व नाली -नगर पंचायत गौरा बादशाहपुर की अधिकांश सड़के सी ० सी ० पिच तथा इंटरलॉकिंग मैप में अवस्थित है | इन सड़को का निर्माण तीब्र गति से कराया जा रहा है |
6 : पानी निकासी - नगर पंचायत गौरा बादशाहपुर की मुख्य सडको पर पानी की निकासी हेतु नालो की व्यवस्था की गयी है | इस नगर में जल जमाव की कोई समस्या नहीं है |
7 : प्रकाश व्यवस्था - नगर पंचायत गौरा बादशाहपुर में चतुर्दिक प्रकाश व्यवस्था की गयी है | नगर की मुख्य सडको चौराहो आदि प्रतिष्ठित स्थलों पर लाइट लगाए गए है | इस नगर में 390 बिधुत पोल लगे हुए है |